बॉलीवुड में साल 2018 शादियों का साल भी कहा जा सकता है. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद अब 2 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी करने वाले हैं. "निकयंका" की रॉयल वेडिंग जोधपुर के उम्मेद भवन में होगी. प्रियंका-निक अपने परिवार, फैमिली और फ्रेंड्स के साथ गुरुवार को जोधपुर पहुंच भी चुके हैं. "दीपवीर" के बाद सभी की नजरें प्रिंयका-निक पर टिकी हुई हैं.
प्रियंका-दीपिका बॉलीवुड की दो बड़ी अभिनेत्रियां हैं. देसी गर्ल प्रियंका इंटरनेशनल स्टार भी हैं. वे विदेशी पॉप स्टार से शादी कर रही हैं. बावजूद प्रियंका की वेडिंग को लेकर सोशल मीडिया और फैंस के बीच वो जबरदस्त माहौल नहीं दिख रहा है. एक्ट्रेस के तमाम फैनक्लब पर भी एक्साइटमेंट में कमी दिखती है. हालांकि "दीपवीर", विराट कोहली-अनुष्का और सोनम कपूर-आनंद आहूजा की शादी के दौरान ऐसा नजर नहीं आया था.
शादी प्रियंका की, चर्चा में अब भी दीपिका
दीपिका की शादी बेशक इटली में हुई. लेकिन नंदी पूजा हो, वेडिंग हो या रिसेप्शन, दीपिका-रणवीर की हर जगह चर्चा रही. उनके एयरपोर्ट लुक्स, वेडिंग-रिसेप्शन लुक्स सोशल मीडिया पर अब भी वायरल हो रहे हैं. पूरा नवंबर दीपवीर के नाम रहा. दोनों एक्ट्रेस के फंक्शंस की टाइमिंग भी क्लैश हो रही है. 1 दिसबंर को जहां दीपवीर का रिसेप्शन है, वहीं 1 को प्रियंका के प्री-वेडिंग फंक्शन और 2 तारीख को शादी है.
"दीपवीर" ने हाईजैक की "निकयंका" की वेडिंग
कहना गलत नहीं होगा कि एक तरह से "दीपवीर" ने "प्रियंका-निक" के वेडिंग buzz को हाईजैक कर लिया है. एक्ट्रेस भारत में शादी कर रही हैं तब भी फैंस के बीच उत्साह में कमी है. इसकी कई वजहें हो सकती हैं. संभव है कि लोगों के बीच देसी गर्ल का चार्म कम हो चुका है. वहीं बात करें दीपवीर की तो दोनों इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी है. फैंस के बीच दोनों के प्रति दीवानगी है. यही वजह है कि शादी के इतने दिन बीतने के बावजूद दोनों चर्चा में बने हुए हैं.
एक नजर डालते हैं प्रियंका-निक की शादी से जुड़ी डिटेल्स पर:
प्रियंका की शादी में होंगे सिर्फ 80 मेहमान
2 दिसंबर को हिंदू रस्मों के तहत शादी होगी. वहीं 3 तारीख को दोनों क्रिश्चियन वेडिंग करेंगे. शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल होंगे. 80 लोगों की मौजूदगी में शादी संपन्न होगी. दो रिसेप्शन होंगे. पहला रिसेप्शन फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में है जबकि दूसरा रिसेप्शन दिल्ली में है. ब्राइडल आउटफिट को अबु जानी और संदीप खोसला डिजाइन करेंगे. क्रिश्चियन वेडिंग में प्रियंका Ralph Lauren का क्रिएशन पहनेंगी.
प्रियंका-निक के संगीत की स्पेशल प्लानिंग
संगीत 30 नवंबर को होगा. संगीत सेरेमनी को गणेश हेगड़े कोरियोग्राफ करेंगे. प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली हैं. संगीत में प्रियंका और निक भी एक साथ परफॉर्म करेंगे. प्रियंका कथक परफॉर्मेंस देंगी. वो अपने पॉपुलर देसी गर्ल पर डांस करने वाली हैं. वहीं निक इंटरनेशनल और बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस करेंगे. निक अपने ट्रूप के साथ संगीत में परफॉर्म करेंगे. ये परफॉर्मेंस 45 मिनट का होगा, जिसमें वह प्रियंका के लिए लव सॉन्ग गाएंगे.
प्रियंका की शादी में इंटरनेशनल स्टार
चर्चा है कि प्रियंका ने शादी में किसी बॉलीवुड सेलेब्स को न्योता नहीं दिया गया है. लेकिन इंटरनेशनल स्टार ड्वेन जॉनसन शादी में शिरकत करेंगे.
Thursday, November 29, 2018
Thursday, November 15, 2018
रणवीर-दीपिका की शादी ने सोशल मीडिया पर बनाया ये रिकॉर्ड?
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी बॉलीवुड की इस साल हुई सबसे चर्चित शादी बताई जा रही है. दोनों ने 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में कोंकणी रीति रिवाजों से शादी कर ली है. अब दोनों सिंधी रीति रिवाजों से शादी करेंगे. दीपिका की वजह से पहली शादी कोंकणी रीति रिवाजों से हुई और क्योंकि रणवीर सिंधी हैं इसलिए दूसरी शादी सिंधी रीति रिवाजों से होगी.
दोनों की शादी की तस्वीरें अब तक जारी नहीं की गई हैं. सोशल मीडिया पर पिछले काफी वक्त से दोनों की शादी को लेकर बज चल रहा है. अभी भी दोनों की शादी की तस्वीरों और जानकारी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बातें जारी है. खबर है कि दोनों की शादी के दौरान सोशल मीडिया पर इतने ज्यादा हैश टैग्स बनाए गए हैं जितने अब तक किसी भी बॉलीवुड वेडिंग में नहीं बने हैं.
दोनों की शादी की तस्वीरें लीक नहीं हों इसके लिए कपल्स ने खास सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. लेक कोमो के आसपास मौजूद सुरक्षा के अलावा शादी में आने वाले मेहमानों को फोन नहीं लाने और फोन का इंतजार नहीं करने के लिए कहा गया है. खबर यह भी है कि जो लोग शादी में शरीक हो रहे हैं उनके फोन्स के कैमरा को ब्लैक टेप से कपर किया जा रहा है.
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का ताबड़तोड़ चुनावी प्रचार जारी है. उन्होंने बिलासपुर के तखतपुर, कोरबा के कटघोरा, कवर्धा और भिलाई में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में बड़ी आक्रामक रैली की. राहुल गांधी ने भ्रष्ट्राचार और कुशासन को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की रमन सिंह सरकार पर तीखा हमला बोला.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दूसरे दौर के चुनावी प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. वो उन इलाकों में अपनी सभाएं कर रहे हैं, जहां OBC और अनुसूचित जाति वर्ग का खासा प्रभाव है. दिलचस्प बात यह है कि अभी तक राहुल गांधी ने ऐसी कोई रैली और आमसभा नहीं रही, जिसमें उन्होंने राफेल सौदे को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला ना किया हो.
उनकी सभाओं में नोटबंदी, जीएसटी और राफेल का जिक्र प्रमुखता से हो रहा है. लेकिन छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ज्यादा कुछ नहीं बोल रहे. पहले दौर के बाद दूसरे दौर में भी राहुल गांधी ने मोदी सरकार को लेकर आक्रामक रुख बनाए रखा है.
कोरबा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने नोटबंदी को हिन्दुस्तान का बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि नोटबंदी की सच्चाई जल्द ही देश की जनता के सामने आएगी. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद देश की गरीब जनता, किसान, मजदूर, माता-बहनें भी लाइन में लगी रहीं, लेकिन अमीर लोग लाइन में क्यों नहीं दिखे.
राहुल ने कहा कि बीजेपी सरकार देश की जनता, छत्तीसगढ़ की जनता का पैसा चोरी कर देश के चुनिंदा अमीर लोगों की जेब में डाल रही है. राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आएगी तो सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दो साल से किसानों को बोनस नहीं दिया गया, हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले दो साल का बोनस दिया जाएगा.

Subscribe to:
Comments (Atom)